भवतरा शासकीय उचित मूल्य की दुकान में घोटाला

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भवतरा में शासकीय राशन दुकान में 17 लाख 37 हजार रुपये की राशि का गबन के आरोपी समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लाला राम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी संगीता साहू फरार है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह मामला पुलिस सहायता केंद्र राहौद का है.
एएसआई जयनंदन मार्बल ने बताया कि दिलीप कुमार भारद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. ग्राम भवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को स्व सहायता समूह संचालित कर रही थी. एसडीएम कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. जिस पर जांच टीम के द्वारा ग्राम भवतरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान में जांच के दौरान चावल-शक्कर-नमक और केरोसिन की बड़ी तादाद में 17 लाख 37619 रुपये की राशि गबन होना पाया गया है.
जिस पर समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लालाराम कश्यप के खिलाफ थाना शिवरीनारायण में धारा 420, 409, 34 भादवि एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर राशि गबन करने की बात कबूल की है. जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी संगीता साहू फरार है. जिसकी तलाश जारी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest