सारंगढ़ के एक विद्यालय में दो दो प्राचार्य

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का सबसे अशांत और विवाद भरा कोई विभाग है तो ओ है शिक्षा विभाग हम ऐसा क्यों कह रहे इसकी एक लंबी विवाद और बदनाम कहानी जुड़ा हुआ है जिसे आगे आपको बताएंगे फिलहाल अभी शिक्षा विभाग में इन दिनों अजीबोगरीब प्रशासनिक स्थिति देखने को मिल रही है। पहले तो जिले में दो-दो जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की नियुक्ति और कार्यभार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, अब यही पीएम श्री स्कूल/ सजेस में भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के एक प्रमुख शासकीय विद्यालय में दो-दो प्राचार्यों (प्रिंसिपल) के पदभार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिससे विद्यालय में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी असमंजस की स्थिति में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में हाल ही में नए आदेश जारी करते हुए निलंबित अधिकारी एल पी पटेल को प्राचार्य के रूप में पदस्थ किया गया। लेकिन वहाँ कार्यरत प्राचार्य को न तो स्पष्ट रूप से रिलीव किया गया और न ही उनका स्थानांतरण आदेश हुआ। क्योंकि जिस तरह से पूरा मामला था जब पूर्व डीईओ एल पी पटेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला की कमान संभाल रहे थे उस दौरान उड़नदस्ता दल कलेक्टर ने बनाया था जिसमें बिना कलेक्टर की जानकारी के पूर्व डीईओ एल पी पटेल ने फेर बदल कर दिया था उस मामले में निलंबित थे उसके बाद उन्हें फिर से जहां थे वहीं के स्कूल में बहाल कर दिया गया यह कोर्ट प्रक्रिया रहा लेकिन उसमें भी स्पष्ट नहीं की जो वर्तमान में सम्भाल रहे प्रिंसिपल, कहा जायेगे, क्या पद दिया गया, कौन सी जिम्मेदारी होगी कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं जिसकी वजह से दोनों अधिकारी स्वयं को विद्यालय का वैध प्राचार्य बताकर कार्यभार संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
इस तरह के आदेश आने के बाद विद्यालय परिसर में बीते कुछ दिनों से दोनों प्राचार्यों के बीच कार्यालयीन कार्यों को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। शिक्षकगण यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किसके आदेशों का पालन करें। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका गहरा असर पड़ने लगा है। और स्कूल का शांत माहौल खराब हो रहा है



