प्राथमिक स्वास्थय केंद्र डोंगरीपाली का हाइ स्कूल झाल में मनाया विश्व बालिका दिवस

सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश पर एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन में अनुसार रजत जयंती के अवसर पर विश्व बालिका दिवस शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल झाल मे मनाया गया ।

कार्यक्रम मे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र डोंगरीपाली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. टिकेलाल मिश्रा के द्वारा किशोरी बालिकाओ को स्वास्थय सम्बन्धी शिक्षा दिया गया. जहां मुख्य रूप से मासिक धर्म,न्यूट्रीशन के बारे में जानकारी दी गई।शारीरिक और पर्यावरण संबंधी साफ-सफाई ,इसमें बीमारियों से बचाव के लिए की जाने वाली दैनिक आदतें शामिल हैं, जैसे नियमित रूप से हाथ धोना और खाना खाने से पहले स्वच्छता का ध्यान रखने जैसे बातों को बताया गया।

इस कार्यक्रम मे गिरीश कुमार गोतिया, जागेश्वर ध्रुव, रमा खूंटे, सेक्टर पर्यवेक्षक मोहनलाल निषाद, स्कूल के प्राचार्य एस. पी. सिदार, एवं स्टॉफ के सभी गुरूजी उपस्थित थे।



