डोंगरीपाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सफल

तहसीलदार बरमकेला की उपस्थिति छात्र का वोटर पंजीयन



बरमकेला/डोंगरीपाली/ विधानसभा 2023 निर्वाचन को ध्यान में हुए भारतीय निर्वाचन आयोग सहित छ.ग.निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिससे चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो तथा शत्-प्रतिशत् मतदान के लक्ष्य छू सकें इसके लिए विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर स्वीप एवं युवा मतदाता पंजीकरण जैसे कार्यक्रम का सतत् आयोजन किया जा रहा है।

बाजार परिसर में मतदाता संकल्प


नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र कोठीखोल में संचालित एक मात्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली द्वारा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों को धरातल पर उतारते हुए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी हो इसके लिए शाला परिसर से साप्ताहिक बाजार तक रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय हाई स्कूल के छात्राये व शिक्षक

साप्ताहिक बाजार स्थित रंगमंच पर ‘‘मतदान का महत्व’’ विषय पर शाला के रासेयो के स्वयंसेवकों ने लघुनाटिका का मंचन कर रंगकर्म के माध्यम से अपनी बात बाजार आये क्षेत्रवासियों के समक्ष रखी। इस दौरान युवा मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम की निगरानी करते हुए बरमकेला के तहसीलदार वंदेराम भगत ने मातहत कर्मचारियों के साथ सभा स्थल पर पहुँचकर ‘‘मतदान कितना जरूरी है?’’ पर अपनी वक्तव्य देते हुए ग्रामीणों से मतदान के दिन अवश्य मतदान करने तथा अपने गांवों के युवा मतदाताओं का शत्-प्रतिशत् पंजीयन कराने की अपील की। तदुपरांत साप्ताहिक बाजार आये सभी दुकानदारों एवं खरीददारों से मतदाता शपथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता मालाकार ने आगामी मतदान तिथियों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन रहित मतदान करने की शपथ दिलायी। वहीं शाला के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति एकता का प्रदर्शित किया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरीपाली के शिक्षको के साथ छात्र


विधान सभा क्षेत्र 17 सारंगढ़ के ग्राम डोंगरीपाली के साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली के विद्यार्थियों सहित उपस्थित ग्रामीणों में मतदान के प्रति विशेष उत्साह देखी गई। वहीं युवा मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत् क्षेत्र सक्रिय जनप्रतिनिधि पुष्पराज सिंह बरिहा, तहसीलदार वंदे राम भगत , हाईस्कूल कालाखुंटा के प्रभारी प्राचार्य कैलाशपति नायक,पटवारी भवानीशंकर दास एवं क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों के बूथ लेबल अधिकारियों ने शाला में अध्ययनरत् 6 विद्यार्थियों को मतदान की प्रक्रियाओं से रूबरू कराते फार्म भरवाकर नवीन मतदाता के रूप में पंजीयन गया।


यह कार्यक्रम क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणजनों की उपस्थिति में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली के प्रभारी प्राचार्य उग्रसेन चौधरी के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता सोनसाय भगत, जसवंत सिंह, अमृतलाल बरिहा, डोलामणी मालाकार, राजीव कुमार पटेल, अनिता लकड़ा, शिक्षक संजय कुमार भोय के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता मालाकार एवं उनके सहयोगी सहायक शिक्षक श्रीमती साधना सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest