स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बरमकेला मे सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया


बरमकेला…बरमकेला तहसील के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बरमकेला में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के उपस्थिति में निशुल्क सायकल वितरण किया गया।
इससे पहले छात्राओ ने स्वागत गान नृत्य करते हुए मुख्य अतिथियों सहित पधारे सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किए।
सभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा स्थापित स्वामी आत्मानंद विद्यालय की खूब तारीफ करते हुए भरोसे की सरकार के होने से प्रदेश में सभी वर्ग के लोग संतुष्ट हैं।

वही सभा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने भी संबोधित किया।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य नरेश चौहान अपने विद्यालय के श्रेष्ठ नेतृत्व और छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित शिक्षक रहे है।

आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रांगण में 63 छात्राओ को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत निशुल्क सायकल का वितरण विधायक उत्तरी जांगड़े के हाथों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल,जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा अरुण शर्मा,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित जनप्रतिनिधियों की मौजदगी मे बांटा गया।
छत्तीसगढ़ सरकार की उत्कृष्ट शिक्षा की ओर बड़ रहा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बरमकेला में 1300 के आस पास के छात्र छात्राये उत्कृष्ट शिक्षा से बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं।

एनएसयूआई के अध्यक्ष दुर्गेश पटेल सहित सभी नवनियुक्त एनएसयूआई के पदस्थ संगठन ने विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े को गुलदस्ते के साथ स्वागत करते हुए भेंट वार्ता किए।
इस अवसर में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य नरेश चौहान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल,जिला पंचायत सदस्य कैलाश शक्राजित नायक,जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा अरुण शर्मा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पटेल,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग महेश नायक,बरमकेला सहकारी समिति सदस्य धर्मेंद्र चौहान,दुर्गेश पटेल अध्यक्ष एनएसयूआई सह नवनियुक्त एनएसयूआई के समस्त सदस्य, समस्त ब्लॉक कांग्रेसी,समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालय के शिक्षक,छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



