स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल चंद्रपुर से कोलता समाज की बेटी परिधि गुप्ता ने बढ़ाया गौरव

रायगढ़/आज के कंपीटीशन दौर में हर कोई उच्च श्रेणी में रहना पसंद करता है।जिसके लिए शासकीय स्कूलों को नजरंदाज कर भारी भरकम रकम के साथ निजी संस्थाओं में दाखिला ले जाता है,और पालक अभिभावक अपने आपको शरीफ आदमी भी सोच लेता है कि मेरे बच्चे बड़े और महंगे स्कूल में पढ़ रहा है।लेकिन विद्या जिनमे होती है शासकीय स्कूलों में भी पढ़ के एक्स्ट्रा मेहनत कर प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से अधिक अंक अर्जित कर सकते हैं।
ऐसा ही एक छात्रा परिधि गुप्ता जो महेश गुप्ता की सुपुत्री है,स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल चंद्रपुर कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 91.33 % अर्जित कर शासकीय स्कूल और कोलता समाज की बेटी होने का गौरव हासिल किया है।
निश्चित तौर पर यही कहेंगे की स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूलो में अच्छी शिक्षा मिलता है इस बात का प्रमाण है।
परिधि गुप्ता के इस उपलब्धि को देखते हुए संभागीय कोलता समाज के अध्यक्ष रथ्थू गुप्ता सहित अन्य संभागीय,आंचलिक,शाखा सभा के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



