डोंगरीपाली थाना ने अवैध गांजा परिवहन करते आरोपी से ,25 किलो गांजा जप्त किए

बरमकेला/डोंगरीपाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ में सफलाई करने वाले एक शख्स को एक कार में पांच लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार किए है।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा,जिले के सभी थाना चौकी प्रभारीयों को समय-समय पर गांजा एवं शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है निर्देश के परिपालन में डोंगरीपाली थाना प्रभारी अजीत कुमार बेक व पुलिस स्टाफ ने मंगलवार के सुबह ग्राम घोघरा तिराहा पास मुखबीर की सुचना एक स्विफ्ट डिजायर कार की घेराबंदी कर तलाशी ली गयी l तलाशी में कार में सवार आरोपी प्रकाश कुमार चौहान पिता परदेशी राम चौहान तीस वर्षीय साकिन भूतहा थाना मालखरौदा जिला सक्ती छ ग से 25 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर जप्त किया गया।घटना में प्रयुक्त वाहन सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त कर NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है आरोपी द्वारा कंटामाल ओडिसा से गांजा का परिवहन किया जाना बताया गया
कार्यवाही में समस्त थाना स्टाफ डोंगरीपाली व साईबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest