ED भाजपा की जासूसी करने वाली एजेंसी, विनोद वर्मा ने कहा : महादेव एप के नाम पर की जा रही राजनीति।शरद यादव और महेश देहरी ने भी ई डी का दुरुपयोग पर दुख जताया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने ED को बीजेपी की जासूसी करने वाली एजेंसी करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव से मीडिया का ध्यान भटकाने के लिए महादेव एप के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. इस मामले में उन्होंने बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस दिया है.

महेश देहरी,कांग्रेसी नेता

विनोद वर्मा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने महादेव एप पर प्रेस वार्ता ली. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने सबसे अधिक महादेव एप पर कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ पुलिस की अपराध दर्ज के बाद ED ने जाँच शुरू की है. ED से पहले छत्तीसगढ़ के सायबर सेल ने गूगल (Google) को पत्र लिखा था, जिसके बाद गूगल ने एप को हटा दिया. केंद्र ने महादेव एप को अब तक बैन नहीं किया है.

विनोद वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने जाँच में बताया कि महादेव एप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उपल है, जिसके बाद पुलिस महानिदेशक ने सभी राज्यों के महानिदेशकों से बात कर संयुक्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. हमारे मुख्यमंत्री ने महादेव एप पर लगातार कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए थे. हमें आशंका थी कि महादेव एप केंद्र सरकार बंद नहीं कर रही है, क्योंकि बड़ी फंडिंग एप के जरिए केंद्र सरकार को की जा रही है.

मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपराध को राजनीति से जोड़ दिया है. ED की जाँच अपराध पर नहीं मुख्यमंत्री के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. केंद्र सरकार राजनीतिक लाभ के लिए सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.



बीजेपी प्रेसवार्ता कर उस वीडियो के वर्मा को विनोद वर्मा बता देती है. बिना किसी सबूत के अपनी राजनीतिक लाभ के लिए विनोद वर्मा बना दिया जाता है.

इस प्रेसवार्ता के बाद मेरे वकील ने भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह और अनुराग अग्रवाल को नोटिस किया है. इनके ख़िलाफ मानहानि का मुक़दमा करने वाले हैं. इनको सार्वजनिक रूप से सामने आकर माफ़ी माँगनी होगी. ज़रूरत पड़ी तो FIR भी कराई जाएगी.

शरद यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

ईडी से कोई डरने वाला नहीं,उल्टा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है मोदी जी का वोट समय जो खेल खेलते आ रहे हमे समझ है हम सब अपना 100% ऊर्जा देकर पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे…महेश देहरी(कांग्रेस नेता)

राज्य सरकार की कुशल नेतृत्व में जनता विकाश की राह में अग्रसर है,राज्य की भूपेश सरकार ने किसान सहित सभी वर्गो का घोषणा पत्र में विधानसभा चुनाव के लिए रखा है जो सराहनीय और प्रशंसनीय है..शरद यादव(वरिष्ठ कांग्रेस नेता)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest