रायगढ़ विधानसभा से गोपिका गुप्ता निर्दलीय प्रत्याशी सरिया क्षेत्र में चुनाव प्रचार तेजी से करती दिखी

रायगढ़/सरिया..रायगढ़ विधानसभा में सरिया क्षेत्र की कुछ गांव शामिल है जहां गोपिका गुप्ता निर्दलीय उम्मीदवार सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की टोली के साथ चुनाव प्रचार जोरों पर कर रही है।

जहां शांकरा,मोहदी, रेबो,सुर्सी, पोरथ,तूरा,सूरजगढ़,भटली, लूकापारा, बोरदा सहित कई गांवों में जनसंपर्क करते हुए जनता से वोट मांग रही है।जिनके शक्ति प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस,भाजपा सहित अन्य प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है।

वैसे कांग्रेस से शंकर लाल अग्रवाल और भाजपा से गोपिका गुप्ता बागी प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार बनकर जीत का दावा कर रही है।काग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक स्वर्गीय डाक्टर सक्राजित नायक से राजनीति का अच्छा ज्ञान रखते है जिन्हे उम्मीद ही नहीं यकीन है की सीट निकाल लेंगे।

वहीं भाजपा के प्रत्याशी ओ पी चौधरी जिन्हे रायगढ़ की जनता बाहरी होने की वजह से स्वीकार करती है या नकार देगी ये वक्त तय करेगी,लेकिन भाजपा को केंद्र की योजना और अपने संकल्प पत्र पर पूर्ण भरोसा है।

जहां तक एक अन्य प्रत्याशी मधु बाई किन्नर जो रायगढ़ की महापौर रह चुकी है उनको भूलने की भूल नहीं करना चाहिए क्या पता रायगढ़ की जनता उनके सर पर हाथ दे दे तो।

रायगढ़ विधानसभा जो हाई प्रोफाइल सीट बन चुका है किसके सर पर ताज सजेगा जनता किसे आशीर्वाद देगी यह देखना दिलचस्प होगा।



