अंगना में शिक्षा – पढ़ाई तिहार माता उन्मुखीकरण कार्यशाला कंचनपुर विद्यालय में आयोजित हुआ

रायगढ़(घरघोड़ा)शासन के आदेशानुसार एवं जिला शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक शिक्षा में नवप्रवेशी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु माता उन्मुखीकरण और अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 11अप्रैल 2026 को पढ़ई तिहार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंचनपुर में बहुत धूमधाम से मनाया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य माताओं की अपने बच्चों की शिक्षा में सहभागिता को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में विभिन्न इंटरैक्टिव स्टॉल लगाए गए, जहाँ माताओं ने बच्चों के साथ मिलकर सरल एवं उपयोगी शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया, जिन्हें वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान घर पर भी आसानी से जारी रख सकती हैं, इसके अंतर्गत माताओं को घर पर ही काले रंग एवं ब्रश का उपयोग करके पढ़ाई का कोना के अंतर्गत ब्लैकबोर्ड बना ग्रीष्म कालीन छुट्टीयों में घर पर सीखने हेतु प्रेरित किया गया, बच्चों को डिहाईड्रेशन से बचाव हेतु घर पर ही ओ आर एस तैयार करने की विधि बताई गई साथ ही यूनिफॉर्म क्यों जरूरी है इसके महत्व को बताया गया।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण “स्मार्ट माताओं” का सम्मान रहा, जिन्हें उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।
माताओं की अगुवाई में नन्हे मुन्ने बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ पेपर फोल्डिंग,रंग भरना,गिनना, टेढ़ी मेढ़ी रेखाओं में चलना, जैसी गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न स्टॉलों में लगी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय परिवार सहित सक्रिय माताओं, ग्राम सरपंच महोदया, आंगनबाड़ी शिक्षिकाओं, रसोईया समूह,स्वीपर एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों की सक्रिय सहभागिता रही।



