स्कूल जाने के बजाए गायब रहते थे दो कलयुगी शिक्षक, जारी हुआ शोकाज नोटिस

रायगढ़/

रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महलोई में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक स्कूल समय में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। 13 फरवरी 2026 को कलेक्टर द्वारा विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें यह गंभीर अनियमितता सामने आई थी।निरीक्षण के समय पदस्थ शिक्षक सुरेश साहू एवं प्रदीप नायक अपने निर्धारित स्कूल समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए थे। ऐसे में टीम द्वारा उपस्थिति पंजी एवं विद्यालयीन गतिविधियों की जांच के दौरान दोनों शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित मिले। इसे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता की श्रेणी में माना गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रायगढ़ द्वारा दोनों शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उनका उक्त आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत है तथा संबंधित दिवस को अवैतनिक घोषित किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
दोनों शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे नोटिस प्राप्ति के दो दिवस के भीतर अपनी अनुपस्थिति के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध विधिसम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest