किसान समृद्धि संगठन छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं उड़ीसा उन्नत किसानों के बीच बैठक सम्पन्न

रायगढ़/ किसान समृद्धि संगठन (छ.ग.)घनश्याम प्रधान संयोजक के नेतृत्व में किसान समृद्धि संगठन के प्रतिनिधियो एवं उड़ीसा क्षेत्र के अनुभवी कृषक गणों के बीच दिनाँक 09/02/2026 को बरगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।उक्त बैठक में कृषक समाज की आर्थिक समृद्धि किस प्रकार से सुनिश्चित की जाए एवं अधिक से अधिक कृषक गणों को संगठित कर कृषि को मार्डन ,व्यवसाय के तरीके से और शासकीय योजनाओं से लाभवान्वित किया जाए इस विषय पर विस्तृत चर्चा हुई,, जिसमें उपस्थित समस्त सदस्य गणों द्वारा अपना महत्वपूर्ण विचार रखा गया एवं महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा की गई,, इन योजनाओं को धरातल क्रियान्वित करने के उद्देश्य से जल्द ही जल्द ही एक दिवसीय बैठक का आयोजन अनुभवी कृषकों की उपस्थिति में किया जाना है,उक्त बैठक में मुख्य रूप से हेमकुमार प्रधान कोलता समाज जिलाध्यक्ष- (झारसुगड़ा), सुदाम साहू धान बीज संग्रहकर्ता (बरगढ़),घनश्याम प्रधान प्रियंका मशरूम (रायगढ़), कमल भोई किसान समृद्धि संगठन छत्तीसगढ़ सह-संयोजक (सराईपाली) स्वर्ण कुमार भोई किसान समृद्धि संगठन छत्तीसगढ़ सह-संयोजक (सारंगढ़ )राधेश्याम प्रधान (राजपुर झारसुगड़ा )
अर्जुन माझी इंट्रीग्रेटेड नेचुरल फॉर्म्स डायरेक्टर (सोनपुर )नबीन बिश्वाल , राजीव भोई आर्गनिक फार्मर ( सोनपुर) खिरोद खम्हारी उपस्थित रहे |



