अखंड नाम यज्ञ तरेकेला में शामिल हुई जनपद अध्यक्ष विद्या किशोर चौहान

बरमकेला/तरेकेला में सात दिवसीय अखंड नाम यज्ञ का आज विधि विधान से समापन हुआ।जहां समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित इस यज्ञ अनुष्ठान के यजमान जय प्रकाश नायक जय कुमारी नायक एवं पूजा पंडित पंडित मोती लाल मिश्रा, सुधांशु मिश्रा द्वारा यज्ञ महा आहुति दी गई।नाम संकीर्तन में बढ़माल, सरिया, भटली,कंठीपाली,भालूपानी बामनीपाली
कीर्तन मंडलियों ने जै जै राम सीता राम राधे श्याम सीता राम भावपूर्ण नाम संकीर्तन कर तेरेकेला गांव को भक्तिमय किया।जहां संध्याकालीन बैठकी कीर्तन बढ़माल और भटली पुरुष कीर्तन से लोगों की अपार भीड़ जुटी।

अखंड नाम यज्ञ में जनप्रतिनिधियों से स्थानीय सरपंच मोहन पटेल,डोंगरीपाली सरपंच बसंत चौधरी,स्वर्ण कुमार भोई, सेजेस प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,व्याख्याता यशवंत सिंह सिदार,विद्या किशोर चौहान जनपद अध्यक्ष बरमकेला,विश्वदेव भोय जनपद सदस्य, लक्ष्मीचरण सिदार बीडीसी ,तुलसी अभिमन्यु पटेल जनपद सदस्य चंदा मिरी जनपद सदस्य,दीपमाला जांगड़े जनपद सदस्य,रामचंद्र बरिहा लिमपाली
ने आकर भक्तिमय यज्ञ आहुति में हिस्सा लेते हुए ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा में आशीर्वाद लिए।गांव के तेज राम पटेल,रमेश नायक के अनुसार हमारा छोटा सा गांव होने के बावजूद यहां भक्ति में सबका आस्था और सहयोग सराहनीय रहता है।

जनपद अध्यक्ष विद्या किशोर चौहान ने कहा कि अध्यात्म का विकास धार्मिक अनुष्ठान से ही सार्थक होती है जो आज ये सिद्ध हो रहा है कि हम एक एक कदम सात्विक परिवेश की ओर बढ़ रहे।
संस्कृति और परंपरा का संरक्षण: ये व्यक्ति को अपनी संस्कृति और पूर्वजों से जोड़े रखते हैं।
आध्यात्मिक विकास: अनुष्ठान के दौरान मंत्रों का जाप और सात्विक जीवन शैली आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest