एनएसयूआई टीम बरमकेला का डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के प्राचार्य को महाविद्यालयीन संबंधित ज्ञापन सौंपा गया


बरमकेला/आज NSUI टीम बरमकेला के द्वारा डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के प्राचार्य को महाविद्यालयीन छात्र/छात्राओं को महाविद्यालय में हो रही समस्याओं से अवगत कराकर उन समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए ज्ञापन दिये।
ज्ञापन में जो बिन्दुएं थी उनमें महाविद्यालय में उचित सायकल स्टैंड की व्यवस्था करना ,महाविद्यालय में स्वस्थ पेयजल की व्यवस्था करना और महाविद्यालय में पुस्तकों की कमी को दूर करने जैसे बातों को रखा गया।

सभी समस्याओं से अवगत होकर प्रिंसिपल एस. एल.सोनवाने ने जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिए।

जिसमें मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष सारंगढ़ – बिलाईगढ़- प्रशांत साहू, ब्लॉक अध्यक्ष एन.एस.यू.आई. बरमकेला – दुर्गेश पटेल, कॉलेज अध्यक्ष- एन.एस.यू.आई. गुलशन यादव जी, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष नेमिष पटेल जी , एन.एस.यू.आई. ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू जी, सोशल मीडिया ब्लॉक चेयरमैन एन.एस.यू.आई. दीपक यादव , एन.एस.यू.आई. बरमकेला प्रवक्ता- देवकुमार चौहान , दुबेन्द्रनाथ चौहान,भूपेंद्र साहू एवं एन.एस.यू.आई. के समस्त साथी उपस्थित रहे।



