दुलोपाली ग्राम पंचायत के अंतर्गत शासकीय भूमि में अवैध प्लाटिंग का खेल

बरमकेला/शासकीय जमीन में दबंगई दिखाकर अवैध प्लाटिंग का खेल दुलोपाली ग्राम पंचायत में धड़ल्ले से चल रहा है।दुलोपाली बाजार परिसर जो एक समय लगाई गई मोहा पेड़ों से सदाबहार था आज सुनसान बनता जा रहा है। वहा महुआ पेड़ों के नीचे घर के लिए नीव खोदी जाती है उसके बाद पेड़ों को काट दिया जाता है।

घर बनाने वालो को जब पूछा जाता है किसके कहने पर घर बना रहे हो तो सरपंच के कहने पर घर बना रहे हैं बोलते है।

जबकि सरपंच से उक्त निर्माण कार्य के बारे में पूछने पर सरपंच साफ साफ मना कर दे रहा है कि इसमें उसका कोई सहमति नहीं है,कुछ एक दो ग्रामीण दुलोपाली व विष्णुपाली के लोग के सह पर यह अवैध प्लाटिंग निर्माण का कार्य हो रहा है।इस अवैध प्लाटिंग निर्माण के खेल में कौन कौन शामिल है?कौन से योजना के तहत निर्माण कार्य हो रहा है?बाजार परिसर में लगे महुआ पेड़ों का जो संपत लाल भोई के द्वारा रखरखाव कर महुआ फूलों का दोहन किया जा रहा था जिसे बाजार बैठाने के लिए ससर्त पंचायत में प्रस्ताव करते हुए दी गई थी की पेड़ों के दोहन का हक संपत भोई का ही होगा,कोई पेड़ काटा नहीं जायेगा।लेकिन जैसे ही बाजार बैठ गया दुकान के नाम पर लाखों के अवैध प्लाटिंग का खेल शुरू करते हुए पेड़ो को काटे जाने लगा है।पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए जिन पेड़ो को संपत भोई ने सींचा था आज धीरे धीरे सभी पेड़ो को काटा जा रहा है।इस मामले को लेकर अब राजस्व और वन विभाग को छानबीन करते हुए किस प्रकार की कार्यवाही करती,देखना होगा?




