बरमकेला अंचल में हनुमान जयंती पर मंदिरों में भक्तिमय कीर्तन भजन का आयोजन हुआ

सारंगढ़ बिलाईगढ़/बरमकेला क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।राम भक्त हनुमान को चारों युगों में अमर अवतारी देवता के रूप में पूजा जाता है।मंदिरों में श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन कर और कीर्तन भजन सुंदर पाठ, हनुमान चालीसा पाठ ,भजन कीर्तन कर श्रद्धालु झूमते देखे गए। झीकीपाली हनुमान मंदिर में स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा भक्तों को भक्ति भजन सुनाते हुए भक्ति का रसपान कराया गया।बरमकेला नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना,अन्न भंडारा कराते हुए पवन सूत हनुमान के जन्मोत्सव को यादगार बनाया गया।रिसोरा, कंठीपाली, लेंधरा, जलाकोना बैरियर हनुमान मंदिर, सांकरा, सरिया सहित बरमकेला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में संकटमोचन भगवान का अवतरण दिवस मनाते हुए सीता राम के भजन कीर्तन करते हुए देखा गया।



