सारंगढ़ विधानसभा में 78.04 प्रतिशत और बिलाईगढ़ विधानसभा में 69.18 प्रतिशत

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2023/नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को स्थापना के एक वर्ष के दौरान ही विधानसभा निर्वाचन 2023 को संपन्न कराने का अवसर प्राप्त हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में और सामान्य प्रेक्षक श्री तापस राय, श्री पवन कुमार, पुलिस प्रेक्षक श्री राजेन्द्र कुमार मीणा और व्यय प्रेक्षक श्री रत्नेश कुमार सिंह के जिले में उपस्थिति, सहयोग और मार्गदर्शन में मतदान कार्य संपन्न हुआ।
17 नवंबर को शाम 5 बजे की स्थिति में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 73.31 प्रतिशत, सारंगढ़ विधानसभा-17 में 78.04 प्रतिशत और बिलाईगढ़ विधानसभा-43 में 69.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक के कोठिखोल डोंगरीपाली अंचल में इस वर्ष बमफर वोटिंग हुई।डोंगरीपाली,विष्णुपाली,झिकीपाली, पुरेनपाली, कोकबहाल सहित अन्य गांवों के मतदान केंद्रों में मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से बड़चढ़ वोट करते रिकार्ड वोट किया।





