हिर्री गांव में श्री हरी अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का विधि विधान से समापन हुआ




बरमकेला(सुवर्ण भोई)..बरमकेला ब्लॉक के हिर्री गांव में जय जगन्नाथ संकीर्तन मंडली द्वारा आयोजित श्री हरी अष्टप्रहरी नाम संकीर्तन का आज विधि विधान से समापन हुआ।


गांव के गौटिया लख्यपति नुपुर पटेल की यजमानी और पंडित विजय कुमार पाणीग्राही की पूजा हवन से सम्पूर्ण गांव ने श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानंद,हरे कृष्ण हरे राम श्री राधे गोविन्द,, नाम रस का खूब आनंद लिया।
संध्या के समय देउलतूड़ा और भटली कीर्तन मंडली का बैठकी कीर्तन सरपंच प्रतिनिधि शोभाचंद मालाकार,कीर्तन सूपकार की कर कमलों से उद्घाटन हुआ। जहां सैकड़ों कीर्तन प्रेमियों ने भक्ति गीतों का आनंद उठाया।

कलयुग में श्री हरि नाम संकीर्तन ही कलयुगी जीवों के उद्धार के लिए ही एकमात्र सहारा है।भगवान श्रीकृष्ण कभी किसी का अमंगल नहीं चाहते वह तो करुणा के सागर है एवं कृपा निधान हैं। हिर्री गांव में अध्यात्म का विकाश खूब हुआ है जिसका प्रमाण हर दो महीने में एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान का होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest