छत्तीसगढ़ प्रांत के सीमांत गांव बिरनीपाली में गुंजा नशा मुक्ति अभियान का नारा



बरमकेला/सुवर्ण भोई/शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्धरा विकासखंड बरमकेला नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम को लेकर सात दिवसीय विशेष शिविर वनांचल सीमांत कोठी खोल की पावन धरा श्री सत्य महिमा पुरम आश्रम जीरानाला परिसर ग्राम पंचायत बिरनीपाली में दिनांक 20/12/2023 से 26/12/2023 तक आयोजित शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सुशील कुमार एकता के कुशल मार्गदर्शन जिला संगठन श्री भोजराम पटेल एवं लोकेश्वर पटेल के दिशा निर्देश एवं प्राचार्य श्री राजकुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20/12/2023 को कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन पटेल जनपद सदस्य एवं अध्यक्षता श्री पुष्पराज बरिहा जनपद सदस्य ने किया अरपा पैरी के धार राज्य गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

अतिथियों का स्वागत तिलक चंदन एवं NSS बैच से किया गया कार्यक्रम अधिकारी श्री बी डी मिश्रा द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर में रा से यो का लक्ष्य उद्देश्य जीवन दर्शन सिद्धांत एवं नशा मुक्त समाज के लिए युवा जल संरक्षण वृक्षारोपण स्वच्छता ही सेवा है विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला इस शिविर में 33 स्वयंसेवक बालिकाएं एवं 22 स्वयंसेवक बालक एवं पांच प्रभारी के साथ कुल 60 सदस्य सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नशा मुक्त समाज गठन के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया एवं इन सात दिवसीय में सीखें हुए सभी बातों को अन्य बच्चे एवं समाज में बताने की बात कही। प्राचार्य राजकुमार पटेल द्वारा कोठीखोल अंचल के उपस्थित गणमान्य नागरिकों को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने एवं इस अंचल को नशा मुक्ति करने हेतु जागरूकता फैलाने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी सरोज साहू द्वारा बौद्धिक कार्यक्रम में स्वयंसेवक के गुण समय प्रबंधन एवं नशा मुक्त समाज कैसे बने पर बातें रखी। स्वयंसेवकों द्वारा सद्भावना गीत लक्ष्य गीत एवं प्रेरक नारे के साथ सायंक कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर अंचल के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति गरिमापूर्ण रही सर्व श्री मोहन पटेल,पुष्पराज बरिहा, जयराम पंडा, चितबोध साहू,भागीरथी, श्रीकांत बांजी, धोबा प्रधान, राहसो भाई श, सौभाग्य साहू,नारायण सागर, देवराज साहू, अश्वनी प्रधान, उग्रसेन चौधरी, बाबागढ़ ,पांडव दास ,जन्म दास, भीमसेन दास, भीमा दास, राजा पंडा की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest