राजीव युवा मितान क्लब बरमकेला ब्लॉक में जोन प्रभारियों का गठन हुआ संपन्न


बरमकेला… छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के लिए समर्पित राजीव युवा मितान क्लब की बेहतर प्रबंधन और संचालन के जोन प्रभारियों,सह प्रभारी के गठन हेतु बरमकेला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में एक आवश्यक बैठक रखा गया, जहां राजीव युवा मितान क्लब के जिला अध्यक्ष बंटी साहू,सारंगढ़ विधानसभा युवा मितान क्लब समन्वयक महेंद्र गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी,सुनील शर्मा,मनोहर नायक, अ जा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान,विधानसभा महासचिव सत्या निषाद,स्वर्ण भोई,पुरोहित कलेत, विश्वनाथ झरिया,मोहित चौहान,गोवर्धन ब्लॉक महामंत्री अ जा,जनक पटेल,जयराम चौहान सहित कई सदस्य उपस्थिति में जोन प्रभारियों सह प्रभारियों का गठन किया गया।
साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए हितग्राही कार्ड वितरित किया गया।



