सात दिवसीय शिविर सेजेस डोंगरीपाली विद्यालय रासेयो चतुर्थ दिवस

दीप यज्ञ से शिविर व गांव का वातावरण हुआ शुद्ध
बरमकेला(सुवर्ण कुमार भोई):सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के गौरडीह ग्राम पंचायत में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली की राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार,सह प्रभारी डोलामणि मालाकार के मार्गदर्शन में आज चतुर्थ दिवस सर्वप्रथम प्रातः प्रभात फेरी निकाली गयी तत्पश्चात परियोजना रैली निकालते हुए गाँव गली,नाले में जमे कूड़े करकट की सफाई स्वयं सेवकों द्वारा किया गया ।

वापस कैंप पर योगा अभ्यास किया गया। भोजन के बाद सरस्वती माता के समक्ष दीप प्राज्वालन कर बौधिकसत्र का आरंभ किया। जहां बौद्धिक चर्चा में पधारे अतिथि एडवोकेट हेमलता प्रधान अपने उटबोधन में पोक्सो कानून के बारे बताया की अच्छा स्पर्श एवं बुरा स्पर्श के बारे में बताया गया,जिसे खास कर हमारे स्वयं सेवक छात्राओं ने ध्यान से सुनते हुए जीवन में उतारने की ठान लिए। सुशासन दिवस पर सपथ लेकर बौधिक सत्र की समापन की घोषणा की गयी । इसमें सरपंच श्रीमती गुलाबी बरिहा, घसिया राम पटेल, एवं प्यारेलाल अन्य अतिथियो की उपस्थित रहे।रात्रिकालीन दीप प्रज्ज्वलित कर दीप महायज्ञ किया गया जिसमें गायत्री शक्ति पीठ बारमकेला वर्मा जी की पूरी टीम द्वारा भजन किया गया जहां मौजूद कनक लता एवं साथी द्वारा कीर्तन के द्वारा दीप महायज्ञ की समापन किया गया ।तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के व्याख्याता हेमलता मालाकार ,डोलामणि मालाकार,साधना सिंह, प्राचार्य उग्रसेन चौदरी के साथ गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।यह जानकारी रासेयो के स्वयं सेवक मीडिया प्रभारी सोहम के द्वारा दिया गया।



