रक्तदान,कवि सम्मेलन रासेयो शिविर गौरडीह में सेजेस डोंगरीपाली विद्यालय का सफल समापन

सारंगढ़ बिलाईगढ़/सुवर्ण कुमार भोई/राष्ट्रीय सेवा योजना हायर सेकेंडरी विद्यालय सेजेस डोंगरीपाली का गोद ग्राम गौरडीह में सात दिवसीय विशेष शिविर का आज संपन्न हुआ।शिविर में प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार के कुशल मार्गदर्शन में बावन स्वयं सेवकों ने शिविर के उद्देश्यों सहित कार्यों को पूरा किया,जहां परियोजना कार्य में तालाब के पास चबूतरा निर्माण कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन किए।
नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर आधारित समाज पर स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर नुक्कड़ नाटक,कविता और गीतों से समाज को जगाने का प्रयास किए। गांव के तलब में चबूतरा निर्माण कार्य,रंगाडीह की गली मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाए,बौद्धिक परिचर्चा में समाज सेवी रतन रतन शर्मा ,चैंबर अध्यक्ष अरुण स्वर्णकार की टीम,कराटे के प्रशिक्षक अश्विनी जांगड़े,डाक्टर राजेश पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहन पटेल,अकुर बीसी,जिला संगठक लोकेश पटेल ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन रक्त दान शिविर हुआ जिनमें 19 की संख्या में शिक्षकों,ग्रामीणों ने रक्त दान कर शिविर को सफल बनाए।आकर्षण का केंद्र हास्य कवि कमलेश यादव की संयोजन में रात्रिकालीन विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ जिनमें कवि आचार्य कीर्तन सूपकार,शरद यादव,जमुना जवान गोरा,तेज राम नायक,सोम प्रभा नूर,जयंत यादव,सुखदेव राठिया ने हास्य सहित सभी रसों के कवियों ने अपनी काब्य पाठ किए।
कीर्तन सुपकार ने पर्यावरण,नशा मुक्ति और किसानों पर हास्य व्यंग्य कविता पाठ किए
सभी स्वयं सेवकों को सरपंच गुलापि बरिहा,कार्यक्रम अधिकारी और प्राचार्य के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया साथ ही कवियों को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा की गई निर्माण कार्य एवं परियोजना कार्य की जमकर ग्रामीणों ने प्रशंसा किए।कार्यक्रम सह अधिकारी डोलामणि मालाकार ने स्कूल के सहयोगी शिक्षिका साधना सिंह,शशिप्रभा पटेल,स्वयंसेवकों की मेहनत और संजू चौधरी,चित्रसेन बरिहा के साथ सभी ग्रामीणों की सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए।इस अवसर पर बसंत चौधरी सरपंच डोंगरीपाली,सुदर्शन बरिहा सरपंच कोकबहाल,राजकुमार पटेल प्राचार्य लेंधरा,डाक्टर रामकृष्ण पटेल सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।



