सोरेंद्री जाल और पुष्पांजलि बरीहा महिला कीर्तन मंडली का विष्णुपाली में धमाल


बरमकेला/गणेश पूजा और मां खुदुरकुनी पूजा 2024 के उपलक्ष्य में ग्राम विष्णुपाली द्वारा महिला कीर्तन मंडली तामीमुंडा कीर्तन गायिका सोरेंद्री जाल और दामपाली युवा कीर्तन कंठ

शिल्पी पुष्पांजलि बरीहा की कीर्तन ने रात्रिकालीन कीर्तन बैठकी मे धमाल मचाया है।
विष्णुपाली खुदुरकुनी की सभी बहनों ने मां मंगला मां शक्ति स्वरूपा खुदुरकूनी माता की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए पूर्णाहुति पूर्व उड़ीसा की बहुचर्चित कीर्तन तामीमुंडा की सुरेंद्री जाल और दामपाली की युवा महिला कीर्तन गायिका पुष्पांजलि बरीहा को नगर कीर्तन भक्ति का सौभाग्य मिला।


पुष्पांजलि बरीहा ने आधुनिक गीत व वर्तमान राममंदिर में श्री राम के विराजमान को लेके दर्शकों को भूली बिसरी यादों को ताजा करने की कोशिश किए।
वहीं सोरेंद्री जाल ने श्री कृष्ण राधा की संयोग श्रृंगार रस की गाने से सभी कीर्तन प्रेमीयो को झूमने नाचने को ले आए।
सोरेंद्री जाल विष्णुपाली के पास झारमुंडा गांव की बेटी और तामीमुंडा कीर्तन मंडली की सुर मलिका है।



