75 वां गणतंत्र दिवस आत्मानंद स्कूल डोंगरीपाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


बरमकेला/डोंगरीपाली/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय डोंगरीपाली में भारतीय गणराज्य का 75 वां गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें शाला में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल कोठीखोल क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्य विद्यालय डोंगरीपाली में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। तदुपरांत प्रभात फेरी निकालकर साप्ताहिक बाजार परिसर, पुलिस थाना डोंगरीपाली होते हुए मुख्य मार्ग से भ्रमण कर जन-जन तक गणतंत्र का संदेश फैलाया गया तथा इसकी स्थापना के लिए अपनी आहुति देने वाले अमर शहीदों का जयघोष कर याद किया गया।

विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाला के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार, सहायक अनिता लकड़ा और साधना सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेशों से संबंधित कार्यक्रमों की रंगारंग एवं मनोरंजक प्रस्तुति दी।


गणतंत्र दिवस समारोह क्षेत्र के जनपद सदस्य मोहनलाल पटेल, पुष्पराज सिंह बरिहा, सुखलाल सागर, नारायण सागर, बसंत चौधरी, जितेंद्र बेहरा, जितेंद्र प्रधान, चिंतामणि प्रधान, सुवर्ण कुमार भोय एवं पिंटू पंडा के आतिथ्य में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest