चैंबर अध्यक्ष रतन शर्मा हुए समाज सेवा हेतु सम्मानित





बरमकेला।(सुवर्ण भोई) लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।*” इस कथन को चरितार्थ किया है-चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष एवं समाजसेवी रतन शर्मा ने ।जो किडनी ट्रांप्लान्ट होकर भी हिम्मत और जज्बा नहीं खोया बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में सतत सक्रिय रहकर दूसरों का मददगार बनने और सेवा कार्यो में निरन्तर सक्रिय रहकर एक अलग पहचान बनाया।जिसके लिए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जिला सारँगढ बिलाईगढ़ द्वारा सारँगढ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह,प्रशस्ति पत्र,शाल एवं श्रीफल भेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालाबाड़िया,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित किया और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सराहा गया।


गौर तलब है कि चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष एवं समाज सेवी रतन शर्मा को जिला प्रशासन रायगढ़ तथा सारँगढ बिलाईगढ़ द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने के अलावा चेंबर ऑफ़ कामर्स द्वारा प्रदेश स्तर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी के हाथों भी सम्मानित किया जा चूका है।इसके अलावा अनेक अवसरों पर अलग अलग मंचों में सम्मान निःसन्देह रतन शर्मा के जनहित के कार्यो में निरन्तर सक्रियता का पुख्ता प्रमाण है।जो स्वयं किडनी ट्रांसप्लांट होकर भी अपनी सक्रियता एवं सेवा कार्यों के लिए एक अलग पहचान बनाई है।जिसकी सराहना हो रही है।इस कार्यक्रम में विधायक उत्तरी जांगड़े,जिला अध्यक्ष नरेश चौहान सहित प्रदेश भर के सुरक्षा समिति के पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest