लेंधरजोरी में विश्वशांति श्री हरी महायज्ञ में आज होगी महिला कीर्तन मंडलीयो का आयोजन

बरमकेला/डोंगरीपाली/कोठीखोल के ग्राम लेंधरजोरी में आयोजित विश्वशांति श्री हरी महायज्ञ के चौथे दिन विष्णु पूजा, चंडी होम,और संध्या आरती होगी।
दर्शकों  के मनोरंजन के लिए सवरदा बाहक(धामेंन घुटकुरी,सुखापाली),दंड नृत्य(बौद्ध) महिला कीर्तन डोली सा(झरसुगडा), लिप्शा रानी(गांठियापाली) का कार्यक्रम रखा गया है।

इससे पहले दिन डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां उड़ीसा छत्तीसगढ़ से कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा।

विश्व शांति व भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाता है। पर्यावरण के शुद्धि के लिए औषधीए पौधों का हवन किया जाता है। इससे प्रदूषित वातावरण शुद्ध होता है।

यज्ञ के महत्व को विज्ञान भी मानने लगा है। देश की एकता अखंडता के लिए सभ्यता-संस्कृति को अक्षूण रखने के लिए ग्राम लेंधरजोरी विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। युवा पीढ़ी को संस्कृति के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यज्ञ आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest