राजस्व विभाग के निर्देशानुसार B 1 वाचन के तहत पटवारियों का गांव गांव शिविर आयोजन

बरमकेला/राजस्व विभाग अनुविभागीय अधिकारी बासु जैन के निर्देशानुसार बरमकेला के सभी पटवारी अपने अपने हल्के नंबर में गांव गांव जाकर बी1 वाचन किसानों से कर रहे हैं।

आज ग्राम पंचायत विष्णुपाली,ग्राम पंचायत झिकीपाली  के आश्रित गांव पुरेनपाली में हल्का नंबर 22 के पटवारी भवानी शंकर दास ने चौकीदार की उपस्थिति b 1 वाचन के माध्यम से किसानों के समस्यायों का निराकरण किए। जहां ऋण पुस्तिका की दुरस्ती, फोत नामांतरण जैसे समस्यायों को लेकर किसानों ने पटवारी को आवेदन दिए।

लोकसभा चुनाव को लेकर सत प्रतिशत चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पटवारी भवानी शंकर दास,विष्णुपाली ग्राम पंचायत सच्ची विश्वजीत भोई,ग्राम पंचायत झिकीपाली सचिव दामोदर प्रधान, उप सरपंच प्रतिनिधि मनोरंजन भोई की उपस्थिति में,किसान और कई ग्रामीण शामिल होकर सत प्रतिशत मतदान करने का सपथ लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest