रामचंडी मंदिर लमडांड में अखंड दीप प्रज्वलित

रणेश्वर रामचंडी मंदिर



लैलूंगा/सुवर्ण कुमारभोई/रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लाक से 25 किमी दूर में स्थित वनों से आच्छादित ग्राम लमडांड में गौंटिया परिवार द्वारा 1906 मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर की स्थापना की गई है।। अतः इसी मंदिर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर 09-04-2024 बुधवार को 45 श्रद्धालुओं द्वारा अखंड दीप प्रज्वलित जा रहा है।। सुबह आरती पुजन के पश्चात चण्डी पुरान का गायन किया जाता है शाम को आरती भजन कीर्तन रामायण किया जा रहा है।और  18-04-2024 गुरुवार को कोलता समाज के भाईयों द्वारा लैलूंगा से बाइक रैली निकाल कर रामचंडी मंदिर लमडांड तक किया जायेगा एवं यज्ञ पूर्णाहुति भव्य भण्डारा के साथ समापन होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest