रामचंडी सेवा समिति रायगढ़ का पहला बैठक संपन्न,कई मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पास


रायगढ़/सुवर्ण कुमार भोई/कोलता समाज सामुदायिक भवन रायगढ़ में रामचंडी सेवा समिति रायगढ़ का प्रथम बैठक संभागीय अध्यक्ष श्री रत्थु लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत किया गया l
जिसमें रामचंडी सेवा समिति की कार्यकारिणी, सरंक्षक सदस्य एव्ं कोलता समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही! कार्यक्रम में पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता एव्ं सुधीर गुप्ता को समाज में विशिष्ट कार्य हेतु संभागीय अध्यक्ष श्री रत्थु लाल गुप्ता द्वारा शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया l बैठक मे कई बिंदुओं पर चर्चा पश्चात आगे कार्यवाही के लिए प्रस्तावित किया गया,जिसमे
रामनवमी (17 अप्रेल 24) को समाज द्वारा एक झांकी एव्ं रायगढ़ शहर के समस्त रामभक्तों को शरबत एव्ं पानी स्टॉल की व्यवस्था किया जायेगा l

स्वास्थ शिविर एव्ं रामचंडी ब्लड बैंक जिसमें सभी वर्ग के लिए 24 घंटे रक्त सेवा हमारे समाज के युवाओं द्वारा दिया जायेगा lशिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन एव्ं सहयोग के लिए कमेटी बनाई जायेगी l प्राकृतिक आपदा में रामचंडी सेवा समिति द्वारा प्रमुखता से भागीदारी रहेगी l

स्वक्षता एव्ं पर्यावरण सरक्षण (वृक्षारोपण) में समिति की भागीदारी रहेगी l रामचंडी सेवा समिति के कोषालय मेंसंभागीय अध्यक्ष रत्थु लाल गुप्ता, गोबिंद देहरी,जगदीश गुप्ता,सेवा समिति अध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता,सेवा समिति उपाध्यक्ष संजय भोई, कोषाध्यक्ष डॉ सुमित गुप्ता,सरोज गुप्ता, विष्णु पात्रे,संजय प्रधान,मुकेश गुप्ता,टंकधर प्रधान,स्मृति स्व. ढोल चंद प्रधान,रामेश्वर प्रसाद (रोशन प्रधान),ध्रुव कुमार प्रधान,मित्रभान गुप्ता,डॉ अश्विनी प्रधान,आशीष गुप्ताकई दानदाताओं ने समाज के हितकार्य हेतु धनराशि प्रदान करने की इच्छा जाहिर किया, अंत में समिति उपाध्यक्ष संजय भोई ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना अमूल्य समय, सुझाव व सहयोग के लिए रामचंडी सेवा समिति कोलता समाज के सभी प्रबुद्धजनों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।



