रासेयो हायर सेकेंडरी विद्यालय लेंधरा का महिमा आश्रम में सात दिवसीय शिविर

सुवर्ण कुमार भोई/ बरमकेला/शहीद नंद कुमार विश्वविद्यालय से संबंध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हाइ स्कूल लेंधरा का गोद ग्राम महिमा आश्रम जीरानाला बिरनीपाली में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज उदघाटन हुआ,जिनमें अंचल के जिला पंचायत सदस्य सोहद्रा सिदार की मुख्य आतिथ्य, महिमा आश्रम अध्यक्ष भागीरथी भोई की अध्यक्षता,सरपंच गौरडीह गुलाबी बरिहा विशिष्ट अतिथि में सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करते हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम अधिकारी सरोज साहू सह प्रभारी कुमारी लक्ष्मी पटेल के निर्देशन में स्वागत सत्कार किया गया।कार्यक्रम में स्वयं सेवकों को जिला पंचायत सदस्य सोहद्रा सिदार,आश्रम के अध्यक्ष भागीरथी भोई,हाई स्कूल हिररि के प्राचार्य रामशरण सिदार ने संबोधन किया एवं स्थानीय पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई ने भी संबोधन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किए।इस अवसर में जिला पंचायत सदस्य सोहद्रा सिदार,आश्रम अध्यक्ष भागीरथी भोई,आश्रम सदस्य श्रीकांत बानजी,गौरडीह सरपंच गुलाबी बरिहा,पत्रकार स्वर्ण कुमार भोई,डोंगरीपाली सरपंच बसंत चौधरी, धोबा प्रधान,रासेयो कार्यक्रम अधिकारी सरोज कुमार साहू,सह प्रभारी कु.लक्ष्मी पटेल,वेदमति चौहान,पिंटू पंडा,नारायण बरिहा,बजरंग अग्रवाल,घनश्याम मलिक,त्रिलोचन बरिहा सरपंच प्रतिनिधि,भोजराम पटेल,घनश्याम बारीक सहित कई लोगों का उपस्थिति रहा।कार्यक्रम के बाद भोजन किया गया तत्पश्चात बौद्धिक विकास का कार्यक्रम किया गया जहां सेजेस कार्यक्रम अधिकारी हरिकृष्ण साहू ने स्वयं सेवकों को सेल्फ कॉन्फिडेंस और स्वयं सेवकों के कार्यों को बताए,कार्यक्रम अधिकारी सरोज,सह प्रभारी कु.लक्ष्मी पटेल ने प्रथम दिवस के बौद्धिक विकास को विस्तृत बताए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest