विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर बरमकेला में विशाल रैली का आयोजन

बरमकेला/वि ख बरमकेला मे विश्व आदिवासी दिवस के मौक़े पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा विशाल रैली प्रदर्शन होगा जो कार्यक्रम स्थल मंगल भवन से निकल कर तहसील कार्यालय से होते हुए सुभाष चौक से पुनः मंगल भवन तक आयोजित होगा ।
ज्ञात हो की विगत कुछ वर्षो से बरमकेला वि ख मे सर्व आदिवासी समाज द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को अपनी वैश्यिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर अपनी संस्कृति सभ्यता व पारम्परिक वेशभूषा का प्रदर्शन करने कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे ।।इस वर्ष की कार्यक्रम मे मुख्य आकर्षण जिला बलौदा बाजार से लोक लहर सुआ परिवार एवं रैली मे कर्मा नृत्य सवर्दा नृत्य व महिला कीर्तन है।। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी एल सिदार अधी.अभियंता विद्युत मंडल छ ग एवं मुख्य अतिथि श्री कमल सिदार उप संचालक (पंचायत) होंगे ।।


हर साल 9 अगस्त को वैश्विक स्तर पर विश्व आदिवासी मनाया जाता है ,और इस वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस 2024 मे 9 अगस्त को पुरी दुनिया मे मनाया जाएगा।
आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है दुनिया के हर कोने मे यह समाज बिखरा हुआ है ,लेकिन मूलनिवासी होने बावजूद आज भी विकास से वंचित है।आदिवासी समाज को विकास की मुख्य धारा मे लाने और उनके संरक्षण के साथ साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना आदिवासी दिवस का मुख्य उद्देश्य है।यह पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर 1994 मे घोषित किया गया था,1982 मे मानव अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की मूलनिवासी आबादी पर संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह का पहली बैठक का दिन है।भारत मे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आदिवाशियों को मूल मालिक की संज्ञा दी है।



