बिरनीपाली बेरियर के पास अवैध गांजा जब्त


बरमकेला/डोंगरीपाली/पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशों का पालन करते हुए डोंगरीपाली पुलिस ने बिरनीपाली बैरियर के पास से भिलाई छावनी कृष्णा/परशुराम थाना निवासी 28 वर्षीय दुर्ग जिले के ट्रक से 110 किलो अवैध गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा गया है।जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
इस अभियान में समस्त डोंगरीपाली थाना स्टाफ व साईबर सेल प्रभारी व साईबर स्टॉफ सारंगढ़ का विषेश योगदान रहा।
इसी दिन गौरडीह चौक में भी गांजे तस्करी करते हुए पोपट सिंह महुआपेड़ा थाना सहसपुर जिला पन्ना मध्यप्रदेश निवासी से 22 किलो गांजे के साथ एक पिक अप को भी पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है जो निश्चित तौर पर डोंगरीपाली पुलिस के सक्रिय होने का प्रमाण है।



