आजादी का 78 वां पर्व स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली में हर्षोल्लास से मनाया गया


डोंगरीपाली/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय डोंगरीपाली में भारत के आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, प्रभात फेरी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें शाला में अध्यनरत विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल कोठीखोल क्षेत्र में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे झंडे को ध्वजारोहण कर सलामी दी गई, वहीं अमर शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेकर वतन के प्रति अपनी भूमिका निश्चित करने की अपील की गई। तदुपरांत प्रभात फेरी निकालकर साप्ताहिक बाजार परिसर, पुलिस थाना डोंगरीपाली होते हुए मुख्य मार्ग से भ्रमण कर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही तिरंगें की रक्षा के लिए अपनी आहुति देने वाले अमर शहीदों का जयघोष कर याद किया गया।
विद्यालय प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शाला के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता मालाकार, श्रीमती अनिता लकड़ा और श्रीमती साधना सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के संदेशों से संबंधित कार्यक्रमों की रंगारंग एवं मनोरंजक प्रस्तुति दी। जिसमें बिन्दू एवं साथी- स्वागत गीत आकांक्षा एवं मीमंसा-देश भक्ति गीत श्रुति अग्रवाल-भाषण जोगेश्वरी एवं साथी नृत्य,हेमा साहू-देश भक्ति गीत, सूरज दीप-भाषण, पद्मिनी एवं दीपिका-नृत्य, रजनी एवं साथी, नमिता साहू देश भक्ति गीत-नृत्य, सूरज एवं साथी पर्यावरण विषय पर नृत्य नाटिका, रितिका साहू-देश भक्ति गीत,प्रीति एवं साथी देश भक्ति नृत्य, हेमंत एवं साथी,खुशी एवं साथी देशभक्ति -गीत नृत्य, लीना एवं साथी नृत्य,प्रीति एवं साथी- देशभक्ति गीत,तथा रजनी एवं साथी -देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बंधा।
स्वतंत्रता दिवस समारोह क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, पुष्पराज सिंह बरिहा, श्रीमती पदमावती बरिहा, सुखलाल सागर, नारायण सागर, उमेश प्रधान, राजकुमार पटेल, अशोक भोय, चैवन साहू, अरूण अग्रवाल, उपेन्द्र बरिहा, सुशांतो प्रधान, उमेश

प्रधान, श्रीमती कमला पटेल, श्रीमती संजूलता सागर, बसंत चौधरी, चित्रसेन चौधरी, जितेंद्र पंडा, भरत साहू, सुरत भोय, सुवर्ण कुमार भोय , शुभम साहू, साहबो साहू, मनोरंजन भोई, रविन्द्र भोय, नकुल पटेल, श्रीमती केंवरा बरिहा, वेणु भोई तथा साहेबो साहू के आतिथ्य में विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।



