शास. प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालय सेमरा में पालक शिक्षक बैठक संपन्न, मेगा पेटीएम में पालकों ने दिए अहम सुझाव

नमन टुडे न्यूज/रायगढ़(सुवर्ण कुमार भोई)/छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित तथा कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा रायगढ़ के परिपालन में दिनांक 8 अगस्त 2025 को शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालक उपस्थित हुए इस अवसर पर पालकों नें बच्चों के शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा, अनुशासन, साफ सफाई,शाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान आकर्षित किऐ।
पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों की प्रशंसा पालको द्वारा किया गया। बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान केंद्रित कर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों को शामिल करने तथा चयन करने हेतु विशेष तैयारी करके बच्चों कों प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रेरित करने हेतु कहा गया।स्कूल की समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा पर उसकी उचित तात्कालिक समाधान करने आश्वासन दिया गया।जिनकी आवश्यकता अनुसार निदान भी प्रबंध समिति द्वारा किया गया पलकों को संबोधित करते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हरिशंकर सिदार बच्चों को नियमित स्कूल भेजना उनके भविष्य के प्रति सजग रहकर स्वयं जागरूक बने।
उन्होंने विद्यालय के तीन आधार स्तंभ शिक्षक, बालक व पालक की जवाबदारी बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु अहम भूमिका निभाते हैं।


मेगा पी टीएम का मुख्य उद्देश्य के बारे में ओमप्रकाश पटेल व आरती साहू ने पालकों को बैठक की मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किए।पालकों के यह रहे सुझाव में कहा गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्तम स्थान विद्यालय ही है जहां उनके भविष्य की निर्माण करता है।शाला विकास समिति के अध्यक्ष भक्तुराम मालाकार ने कहा कि बच्चों को सीखने सिखाने का अवसर देना हमारा पहला उद्देश्य होना चाहिए।जिसे ग्रामपंचायत सरपंच प्रतिनिधि गुलाब डनसेना ने भी कहा कि विद्यालय में पालक,बालक शिक्षकों की योगदान से शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ सकता है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माध्यमिक विद्यालय के प्रा.प्रधान पाठक चिंता सिदार प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक हरिशंकर सिदार शिक्षक ओमप्रकाश पटेल, धनीराम भारद्वाज,आरती साहू,ओम कुमारी पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपासी मालाकार व सहायिका सविता सारथी उपस्थित पालकों में कविता मालाकार (उप सरपंच )संजय यादव,उज्जवल प्रसाद मालाकार खिलेश्वर वैष्णव, नंदकुमार डनसेना, बसंत सिदार, मनोज मराठा, राजकुमारी यादव, खीरकुमारी वैष्णव, सुकांति सारथी, सरस्वती बैरागी, सानमती सिदार की सक्रिय भागीदारी रही ।



