स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में प्रथम शिक्षक पालक बैठक संपन्न

बरमकेला/सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में विद्यालय स्तर की प्रथम शिक्षक पालक बैठक संपन्न हुआ।विद्यालय के प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,व्याख्याता डोलामणि मालाकार ने समस्त उपस्थित पालको को बैठक का मुख्य उद्देश्यों को बारी बारी से बताए।
प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन पूरे राज्य में अगस्त प्रथम सप्ताह में किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है।
इस बैठक को भव्य स्वरूप में विद्यालय स्तर पर आयोजित करने हेतु कलेक्टर/जिला शिक्षा आभिकारीयों को अपने जिले के लिये कार्य योजना तैयार करने का निर्देश है।
जिसमें जिले के सभी अधिकारियों को प्रभारी बनाते हुए सफल क्रियान्वयन करने का निर्देश है।
जिससे इस पालक-शिक्षक बैठक के सफल आयोजन से पूरे राज्य में पढ़ाई के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार हो सके।
इसके साथ ही पालक अपने बच्चे की पढ़ाई प्रगति के प्रति जागरूक हो सके।
सभी संयुक्त संचालकों को निर्देश है कि है अपने नियंत्रणाधीन जिलों में सधन मॉनीटरिंग सुनिश्चित करते हुए पालक शिक्षक बैठक का सफल क्रियान्वयन करें। डोलामणि मालाकार ने सभी अभिभावकों से यह भी कहे कि छात्र छात्राओं को मोबाइल की उपयोगिता के आधार पर इस्तेमाल करने का इजाजत पालकों को ध्यान देना होगा।



