कोलता समाज की गौरव शालिनी प्रधान एमबीबीएस के लिए हुई चयन/कोलता समाज संभागीय अध्यक्ष रथु गुप्ता ने दिया शुभकामनाएं

सारंगढ़।नगर के सम्भ्रांत, बुद्धिजीवी प्रधान परिवार की लाडली श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह प्रधान की सुपुत्री शालिनी प्रधान ने नगर को गौरवांवित किया है।कुमारी शालिनी प्रधान जिन्होंने नगर के मोना मॉडर्न विद्यालय सारंगढ़ से बीएससी की पढ़ाई कर 96% अंक प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित की थी,वहीं श्री राम आदर्श महिला विद्यालय सारंगढ़ में बीएससी की छात्रा शालिनी ने द्वितीय वर्ष 76% अंक अर्जित कर नगर को गौरवान्वित किया है, अपनी प्रतिभा के बलबूते कुमारी शालिनी प्रधान जिसका आज एमबीबीएस हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में चयन हुआ है।कुमारी शालिनी प्रधान जिन्होंने शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में अपना एडमिशन ले चुकी हैं।इस प्रतिभाशाली छात्रा को इनके परिजनों ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी हैं, वही नगर के बुद्धिजीवी तपके ने भी कुमारी शालिनी की उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।
शालिनी प्रधान के इस उपलब्धि के लिए कोलता समाज संभागीय अध्यक्ष रथु गुप्ता ने नमन न्यूज टुडे के माध्यम से कोलता समाज संभाग रायगढ़ की ओर से

शुभकामनाएं प्रेषित किए है।



