कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष रिसोरा से भारी संख्या में ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश,87 साल के वरिष्ठ नरोत्तम प्रधान पहली बार कांग्रेस के साथ

मुख्यमंत्री जी के मंच से

बरमकेला//सारंगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत रिसोरा में सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी को विकाश की पार्टी मानते हुए कांग्रेस प्रवेश कर लिया। रिसोरा की दो बूथ में से हमेशा पुरानी बस्ती स्वर्गीय विराजेश्वर प्रधान की बस्ती मे कांग्रेस लीड करती रही है।जबकि नए बस्ती स्वर्गीय गौतम प्रधान की बस्ती में अब तक के विधानसभा चुनावों को देखें तो कांग्रेस कभी लीड नहीं की थी,लेकिन समय की करवट देखिए आज सरपंच गुरुचरण प्रधान,सहाजपाली सरपंच प्रतिनिधि घनश्याम इजारदार,कांग्रेसी किशोर प्रधान और कांग्रेस नेता महेश देहरी की कुशल नेतृत्व से रिसोरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर विरोधियों को सोचने मे मजबूर कर लिया।

नरोत्तम प्रधान,वरिष्ठ गोटिया परिवार
चंदन प्रधान,युवा कांग्रेस
दुर्गेश प्रधान,युवा कांग्रेस

इससे पहले बरमकेला में गांव के गौंटिया पद्मपाद प्रधान, कोस्तूभ प्रधान,बोधराम प्रधान ने राज्य के मुखिया भूपेश बघेल की मंच प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किया था।

वरिष्ठ 87 वर्षीय ग्रामीण नरोत्तम प्रधान और विजय मिश्रा टिकेश्वर मिश्रा महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी उत्तरी जांगड़े को विजय होने का आशीर्वाद दिया है।

मुनु बाबू,कांग्रेस नेता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest