स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली मे युवा दिवस मनाया गया


बरमकेला/डोंगरीपाली/सुवर्ण कुमार भोई/राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए उनके प्रेरक प्रसंग एवं संदेशों का वचन कर अपने जीवन में चरितार्थ करने तथा चरित्रवान बनने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।


स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यमिक विद्यालय डोंगरी पाली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशाल रैली निकालकर स्वच्छता जागरूकता नशा मुक्ति प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारा लगाते हुए ग्राम भ्रमण किया गया वहीं ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होकर धरती करे पुकार, प्लास्टिक उन्मूलन, नशा मुक्ति संबंधित नाटक एवं प्रहसन प्रस्तुत कर ग्रामीणों के बीच जागरूकता का संदेश दिया गया।

उसके बाद विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए उनके प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर स्वामी जी के जीवन चरित्र एवं आदर्शों को अपने जीवन में उतारने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया।


यह कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य अग्रसेन चौधरी के निर्देशन तथा कार्यक्रम अधिकारी हेमलता मालाकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं सहभागी बने।

भारत संकल्प यात्रा शिविर डोंगरीपाली मे प्राचार्य उग्रसेन चौधरी,प्रधान पाठक सुशांत भोई,मुख्यकार्यपालन अधिकारी प्रज्ञा यादव, जनपद सभापति पुष्पराज सिंह बरिहा,भाजपा नेता रामकृष्ण नायक,जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक,भाजपा मंडल भूतनाथ पटेल,महामंत्री अशोक भोई,नारायण सारथी,राजकुमार पटेल,सरपंच सचिव डोंगरीपाली,डाक्टर टी एल मिश्रा,ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक डोंगरीपाली,पुलिस टीम डोंगरीपाली,सहकारी समिति प्रबंधक गोविंद चौधरी,चित्रसेन चौधरी,सुभम साहू,कृषि,जल,स्वास्थ्य,राजस्व,पशु विभाग के अफसर सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest