महतारी वंदन योजना” के नाम से अवैध उगाही का मामला राजधानी से

रायपुर(सुवर्ण भोई)- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की महिलाओं के महतारी वंदन योजना की घोषणा की थी, इस चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के बाद से ही इस महती योजना को लागू करने की कवायद शुरू हो गई है, लेकिन इसके साथ ही शुरू हो चुका है इसमें धोखाधड़ी और अवैध उगाही करने वाले जालसाजों का खेल।

भाजपा का चुनावी ब्रम्हस्त्र महतारी वंदन योजना



राजधानी से सामने आया मामला:- इसका पहला मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर के रमण मंदिर वार्ड से सामने आया है जहां कुछ लोग महतारी वंदन योजना के फार्म के नाम पर अतिरिक्त 50 रुपए प्रति महिला के हिसाब से अवैध वसूली कर रहे थे।जब इस बात की सूचना स्थानीय पार्षद सूर्यकांत राठौड़ को लगी तो उन्होंने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इसकी सूचना जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल को दी इतना ही नहीं बल्कि इस अवैध वसूली की जानकारी थाने में भी दी गई ।

जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की इस विषय पर गंभीरता से कार्यवाही की आवश्यकता है । हम प्रशासन से आग्रह करते हैं की ऐसे किसी भी संदिग्ध पर त्वरित कड़ी कार्यवाही की जाए एवं मीडिया के माध्यम से मैं रायपुर शहर और पूरे छत्तीसगढ़ की जनता को इस विषय पर जागरूकता से कार्य करने का निवेदन है ।

थाने में करें शिकायत:- आगे उन्होंने ऐसे किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़ा करने वाले की जानकारी त्वरित नजदीकी थाने में देने का निवेदन किया है। हमें आशा है की शीघ्र ही महतारी वंदन योजना पर क्रियान्वयन शुरू किया जायेगा एवं उसके लाभार्थी बनने हेतु जरूरी कागजात यथोचित तय स्थान पर जमा करवाए जायेंगे।जब तक इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती तब तक इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का शुल्क किसी भी व्यक्ति को न दें और ऐसे किसी भी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति की सूचना डायल 112 में करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest