युवा कीर्तन गायिकाओं की कीर्तन काली मंदिर दमदमा में कार्यक्रम

रमकेला/डोंगरीपाली/दमदमा के काली मंदिर पूजा महोत्सव में आज पूजा आरती के बाद रात्रिकालीन बैठकी कीर्तन में बूढ़ामाल महिला कीर्तन मंडली की निकिता सरिता बेहेरा एवं गांठियापाली की लिप्सा रानी खम्हारी की कीर्तन देखने दूर दराज से भारी संख्या में कीर्तन प्रेमी आए हुए थे।
युवा कीर्तन गायिकाओं ने दर्शकों भक्त वृंदो को अपनी सुरीली कंठो से गायिकी की अदाकारी कीर्तन की प्रस्तुति दिए,दर्शकों ने इन उड़ीसा से आए कलाकारों को बीच बीच में पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन करते रहे।
संकट मोचन समिति दमदमा,दुलोपाली,विष्णुपाली, बनहर सहित कोठीखोल की सहयोग से काली मंदिर के मंदिर स्थापना करने वाले काली साधक विशेश्वर बाबा द्वारा यह पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को जुगार यात्रा होगी एवं रात्रिकालीन बैठकी आध्यात्मिक पुरुष कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest