गांव के विकास और हर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित – सरस्वती नरेश सिदार

बरमकेला (बरमकेला): ग्राम पंचायत विष्णुपाली के सरपंच पद के प्रत्याशी सरस्वती नरेश सिदार ने अपने घोषणा पत्र में गांव के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए शिक्षा, जल आपूर्ति, सामाजिक सहयोग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही है।
वहीं जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 23 के प्रत्याशी संगीता जपो पटेल एक मजबूत स्थित में दिख रहे हैं।अंचल की विकास के इस संकल्प को लेकर संगीता जपो पटेल जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आगामी चुनावों में जनता किसे अपना जनसेवक चुनती है।
जनपद सदस्य रहते हुए अंचल में विकास की नई दिशा तय करने को संगीता जपो पटेल तैयार हैं।



