विश्वप्रसिद्ध पूरी रथ यात्रा में भगदड़,कई घायल एक की मौत


पुरी: देशभर में आज रथयात्रा का पर्व पूरे उत्साह से मनाया जा रहा हैं। सबसे बड़ा आयोजन ओड़िशा के पुरी में आयोजित हो रहा हैं जहां लाखों की संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने और इस अद्भुत क्षण को देखने मौजूद रहे। इसी कड़ी में आयोजन के दौरान भगदड़ मचने की मीडिया सूत्रों से खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि भीड़ के बीच मची अफरा तरफरी में एक श्रद्धालु की मौत हो गई हैं।
