राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत महिमा आश्रम में द्वितीय दिन पशु विभाग टीम डोंगरीपाली द्वारा सेवा

बरमकेला/ डोंगरीपाली/ बरमकेला ब्लॉक के कोठीखोल अंचल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय हाइ स्कूल लेंधरा द्वारा सात दिवसीय शिविर महिमा आश्रम जीरानाला का आज दूसरा दिन था,जिसमें बौद्धिक चर्चा के तहत पशुधन मोबाइल यूनिट डोंगरीपाली द्वारा पशुधन वाहन के साथ कई गांव से इलाज के साथ गुजरते हुए शिविर में पहुंचे जहां लोगों ने उपचार करते हुए टीकाकरण भी करवाए।

शिविर की माध्यम से लोगों को पशुपालन के लाभ,विधि,पशु वृद्धि के नुक्शे,उपचार को विस्तृत समझाए,जिसे ग्रामीणों सहित सभी छात्र छात्राओं ने भी बड़े ध्यान से सुना।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी बी डी मिश्रा,सहायक कार्यक्रम अधिकारी सरोज साहू,महिमा आश्रम अध्यक्ष भागीरथी साहू,सचिव श्रीकांत बाजी,मीडिया से स्वर्ण कुमार

भोई,पशु चिकित्सक एम डी सिदार,डाक्टर हितेश यादव,गोपाल साहू,रामावतार सिदार,शंकर प्रसाद,गंगाराम यादव,शरद साहू,बजरंग अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest