बरमकेला के अजय साहू ने किया ‘सच का खुलासा’ पोर्टल लॉन्च

बरमकेला। स्थानीय युवा उद्यमी अजय साहू ने आज अपने डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सच का खुलासा’ का शुभारंभ किया। यह पोर्टल क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की निष्पक्ष और सटीक खबरें प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

लॉन्च कार्यक्रम में बरमकेला के गणमान्य नागरिक और सुवर्ण कुमार भोई,गजानंद निषाद,पत्रकार शामिल हुए। अजय साहू ने बताया कि इस पोर्टल का उद्देश्य जनता को सही जानकारी देना और बिना किसी दबाव के सच्चाई को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में फर्जी खबरों का प्रचलन बढ़ गया है, ऐसे में ‘सच का खुलासा’ पोर्टल निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देगा।

पोर्टल पर राजनीति, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी खबरें उपलब्ध होंगी। अजय साहू ने यह भी बताया कि पोर्टल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, खासकर उन लोगों को जो पत्रकारिता में करियर बनाना चाहते हैं।

अजय साहू के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और पोर्टल की सफलता की कामना की। यह पहल क्षेत्र में मीडिया की स्वतंत्रता को नया आयाम देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest