रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह जशपुर व बगीचा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

लंबे समय से क्षेत्र की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है – डॉ मेनका देवी

नमन न्यूज टुडे/ रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह ने जशपुर और बगीचा क्षेत्र का सघन दौरा किया और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अंचल के सार्वजनिक बाजार पहुंचकर सब्जी वालो, श्रमिकों के साथ आम जनता से मुलाकात की।

आज महाकुल समाज सामुदायिक भवन बगीचा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुई और चुनावी रणनीति पर चर्चा किया आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समस्त कार्यकर्ता गण काफी उत्साहित नजर आए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. सीडी बखला जी नगर पंचायत अध्यक्ष बगीचा, पारस गुप्ता जी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, आनंद लाल कुजूर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, बैजनाथ गुप्ता जी वरिष्ठ कांग्रेसी, श्रीमती फुलेरिया भगत कांग्रेस प्रदेश महासचिव, सुश्री आशिका कुजुर प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एवं भूतपूर्व सरपंच फुलेरिया करकट जी शामिल थे। डॉ. मेनका देवी सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने पांच योजनाओं के बारे में बताया और जनता तक इसे पहुंचने की अपिल की साथ ही उनसे आगामी लोक सभा चुनाव की रणनीतियों के बारे में चर्चा करते हुए प्रोत्साहित किया।
कांग्रेस रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी, डॉ. मेनका देवी सिंह ने कांग्रेस भवन बाजार डाढ़ जशपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुई एवं लोकसभा चुनाव में बेहतर तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी व व्यवस्था के लिए सकारात्मक चर्चा की।
इस बैठक में श्री मनमोहन भगत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, ताकेश्वर सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, प्यारी कुजुर महिला जिलाध्यक्ष, किरण कांति सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष, उर्मिला भगत महिला जिला उपाध्यक्ष, कल्पना लकड़ा जनपद अध्यक्ष जशपुर, डॉ. सीडी बखला नगर पंचायत अध्यक्ष बगीचा, परमेश्वर भगत सरपंच मनोरा, सहस्त्राशु पाठक पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, निखिल रवानी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, रमीज खान जिला उपाध्यक्ष एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।



