साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर आज लग सकती है मुहर…

रायपुर(सीमा पटेल, संवाददाता): सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। नए सीएस के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले यानि कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की।
राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई
सीएम साय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव बनाए जाने में बड़ा नाम सुब्रत साहू का सामने आ रहा है। सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के आईएएस है। एक सर्वे ने सुब्रत साहू को देश के 50 प्रभावशाली आईएएस में शामिल किया था। मुख्य सचिव बनाए जाने में दूसरे नंबर पर चॉइस सुब्रत हैं।

वर्तमान में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण रामलला तीर्थ दर्शन योजना में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। वो इस वक्त धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest