शास कन्या उच्चतर माध्य विद्यालय सरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया शाला प्रवेशोत्सव

बरमकेला/सरिया/बरमकेला ब्लॉक के सरिया तहसील अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जहां मुख्य अतिथि कमलेश अग्रवाल अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया एवं विशिष्ट अतिथि अरुण शराप उपाध्यक्ष के गरिमामयी उपस्थिति में नवप्रवेशी छात्राओं को तिलक लगाकर एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कर स्वागत किया गया।

प्राचार्य और फिजिक्स टीचर की कमी के बावजूद शानदार परीक्षा परिणाम टॉप 10 से कुछ अंकों से चुके। विद्यालय के लिए फिजिक्स विषय की शिक्षक न होने को लेकर छात्र छात्राओं ने दुख प्रकट करते हुए शासन प्रशासन से टीचर देने की मांग करते हुए कहे कि आने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षक के अभाव का सामना करना न पड़े।

विशिष्ट अतिथि- शुकदेव दीवान, मिनकेतन प्रधान, रविशंकर प्रधान, टेमराम गढ़तिया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।मंच संचालन नरेश चंद्र प्रधान प्रधान पाठक आभार प्रदर्शन प्राचार्य पुरुषोत्तम चौधरी द्वारा किया गया।जहां विद्यालय में
नवप्रवेशी छात्रा–आशा उरांव, आलिया भगत भावना धागढ़, सोनाली ने अपनी उपस्थिति से स्कूल की शोभा को बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest