डोंगरीपाली जोन के विष्णुपाली पंचायत में सरपंच पद हेतु सितया बरिहा ने भरा पहला नामांकन

बरमकेला/डोंगरीपाली/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच के लिए नामांकन 27 जनवरी से प्रारंभ है, जिसका अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025 निर्धारित है। प्राप्त नामांकन का संवीक्षा 4 फरवरी को किया जाएगा, जिससे पात्र अपात्र की सूची जारी होगा। प्रत्याशियों की सूची, चुनाव चिन्ह और नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 फरवरी 2025 निर्धारित है।

डोंगरीपाली जोन के अंतर्गत ग्राम पंचायत विष्णुपाली में अनुसूचित जनजाति सरपंच पद हेतु अपने समर्थकों के साथ पहला नामांकन सितया बरिहा ने भरा। वहीं पंच ग्राम पंचायत विष्णुपाली में 11 वार्ड है जिनमें मनोरंजन भोई वार्ड क्रमांक 03,कनक सिंह वार्ड क्रमांक 02,जसोदा सिदार वार्ड क्रमांक 04,वार्ड क्रमांक 05 से मली बरिहा ने नामांकन दर्ज किए हैं जिनमें वार्ड क्रमांक 06,07,08 निर्विरोध चुने गए एवं वार्ड 01,09,10 एवं 11 वार्ड के अभ्यर्थियों ने अभी तक नामांकन नहीं भरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest