ओडिसा राज्य से लगे ग्राम सांकरा में थाना सरिया ने शराब तस्कर से 85 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया

सरिया/बरमकेला/सुवर्ण कुमार भोई/पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

सरिया थाना को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की ओडिसा राज्य से लगे ग्राम सांकरा निवासी गोपाल यादव उर्फ टीमा अवैध शराब बिक्री कर रहा है की सूचना तस्दीक हेतु गवाहों और हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गोपाल यादव उर्फ टीमा पिता कांशीराम यादव उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम सांकरा अपने घर के बाडी में एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 50 लीटर तथा एक पीला प्लास्टिक में 35 लीटर कुल जुमला 85 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 17000 बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया |

आरोपी को शराब के संबंध में दस्तावेज पेश करने नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित मे बताया किया कि अवैध शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।



