बरमकेला अंचल पर लोगों में दिखी होली का उत्साह, गणेशी चौहान जनपद महिला बाल विकास सभापति ने दीदियों को लगाए गुलाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़/बरमकेला अंचल में आज होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।होली केवल रंग लगाने का मौका नहीं देता बल्कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को जोड़ने का माध्यम भी है।सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक है होली।जिसके पीछे शास्त्र पुराणों में कथा वर्णित है।जनपद पंचायत सदस्य महिला बाल विकास सभापति गणेशी चौहान ने अपने मोहल्ले के दीदियों के साथ होली खेलकर मित्रता को मजबूत किए।सरपंच संघ अध्यक्ष मोहन पटेल ने अपने अंचल के लोगों को रंग गुलाल लगाकर अपनेपन का एहसास कराए।वहीं सत्य महिमा आश्रम जीरानाला के अध्यक्ष भागीरथी भोई उपाध्यक्ष सुवर्ण कुमार भोई, सचिव श्रीकांत बाजी कोषाध्यक्ष उपेंद्र बारीक सहित आश्रम समिति ने आश्रम में एक दूसरे को गुलाल लगाए।गांव गलियों चौक चौबारों में होली पर ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शांति श्रृंखला से होली में खूब थिरकते दिखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest